जरूरतमंदों को बांटा जायेगा खाद्यान्नः- सूर्यकान्त धस्माना
देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह के आह्रवान पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस को सादगीपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन करने के साथ ही प्रदेशभर में जरूरतमंदों को खाद्यान्न, मास्क, सैनिटाइजर, फल आदि का वितरण किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि भारत चीन सीमा पर तनाव व भारतीय सैनिकों की शहादत व वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस वर्ष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस कांग्रेस जन बेहद सादगी से मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 19 जून को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजपुर रोड में प्रातः 10:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के तत्पश्चात राजीव गांधी सामुदायिक भवन डालनवाला में कांग्रेसजनों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया जायेगा। तत्पश्चत 11:30 बजे आमवाला रायपुर रोड में दिव्यांगों को व 13:30 बजे किददूवाला में जरूरतमंद लोगों राशन वितरण किया जायेगा।
श्री धस्माना ने बताया कि इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अपराह्न 15:30 बजे कैंट विधानसभा क्षेत्र के कालिंदी एनक्लेव में तथा 16:30 बजे मसूरी विधानसभा क्षेत्र में खाद्यान्न किट वितरित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसजन किसी प्रकार का केक कटिंग या मिष्ठान वितरण नहीं करेंगे।