युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का जलाया पुतला

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गलवां घाटी में चीन के साथ हुई हिंसक झडप में मारे गये भारतीय सेना के 20 जवानों को उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि दी तथा इस घटना के विरोध स्वरूप चीनी राश्ट्रपति जिनपिंग का पुतला जलाकर विरोध जताया।
प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री संदीप चमोली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन में एकत्र हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीनी राश्ट्रपति जिनपिंग का पुतले को आग के हवाले किया। इस अवसर पर संदीप चमोली ने कहा कि पड़ोसी देश चीन द्वारा लगातार सीमा पर तनाव का माहौल बनाया जा रहा है। चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया जा रहा है तथा भारतीय सैनिकों को उकसाकर सीमा पर तनावपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार सीमाओं की रक्षा करने तथा आम नागरिकों को सुरक्षा और उनके सम्मान की रक्षा करने में पूर्णतः विफल साबित हो रही है। गलवां घाटी की घटना उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश जैसे सीमावर्ती राज्यों के लिए भी चिंता का विशय है। युवा कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज भारत के सारे बाजार चीनी सामान से अटे पडे हैं तथा भारत के सभी बाजारों में चीनी सामान का कब्जा है। उन्होने कहा कि एक ओर चीन हमारे देश में अपना सामान बेच कर धन कमा रहा है वहीं दूसरी ओर उस धन का उपयोग हमारे सैनिकों पर गोली चलाने के लिए कर रहा है। उन्होंने चीनी सामान के आयात तथा उसके पूर्ण रूप से वहिश्कार करने का भारत की जनता से अनुरोध किया। विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन करने वालों में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र षाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री संदीप चमोली, प्रदेश सचिव जितेन्द्र नेगी, कमर खान ताबी, नवनीत कुकरेती, आयुश सेमवाल, मन्नू अग्रवाल, सिद्धार्थ पोखरियाल, विकास नेगी, सचिन त्रिवेदी, अंकित नितिन रावत, प्रिंस षर्मा, विरेन्द्र रावत आदि कंाग्रे्रस कार्यकर्ता षामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *