यहां होगा एनडी का अंतिम संस्कार

हल्द्वानी/देहरादून। विकास पुरूष के नाम से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले दिग्गज कांग्रेस नेता एनडी तिवारी का अंतिम संस्कार रविवार को रानीबाग चित्रशिला घाट में होगा। इससे पहले जनता के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को लखनऊ भी ले जाया जाएगा। एनडी तिवारी के ममेरे भाई स्वर्गीय नवीन चंद्र बल्यूटिया के पुत्र दीपक बल्यूटिया ने दिल्ली से बताया कि वे श्री तिवारी का वर्थ डे विश करने के लिए दो दिन से दिल्ली में ही थे। आज दोपहर ढाई बजे तिवारी ने मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके बाद वे वापस हल्द्वानी लौट रहे हैं। एनडी का अंतिम संस्कार रानीबाग चित्रशिला घाट में ही होगा। उन्होंने बताया कि इस समय एनडी के पुत्र रोहित शेखर भी मैक्स अस्पताल में ही भर्ती हैं। उनका स्वास्य भी खराब चल रहा है। दीपक बल्यूटिया ने बताया कि शुक्रवार तक एनडी का पार्थिव शरीर दिल्ली में ही दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके अगले दिन पार्थिव शरीर को लखनऊ ले जाया जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग के लिए रवाना किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *