महिला उप डाकघर का शुभारंभ

गोपेश्वर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। चमोली डाक परिमंडल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत कलक्ट्रेट परिसर में महिला उप डाकघर का शुभारंभ किया। डाकघर का शुभारंभ डाक अधीक्षक जीडी आर्य ने किया।
डाक विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल मंडल में सात संपूर्ण महिला उप डाकघर संचालित किए जाएंगे। इन डाक घरों में लेन-देन के साथ ही आरडी और पत्र प्रेषण का कार्य भी महिला कर्मियों के द्वारा किया जाएगा। डाक अधीक्षक ने महिला अधिकारी व कर्मचारियों को शुभकामाना देकर मेहनत और लगन से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक बीपी थपलियाल, बलवंत सिंह रावत, बीना राणा, मोनिका, दीपा रावत, कुसुम सती, दीपा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *