बूथ स्तर पर घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धि बताएं BJP कार्यकर्ता: अजय कुमार

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर व्यक्तिगत रूप से सरकार की उपलब्धियों का घर घर जाकर प्रचार करें।
संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि2022 चुनाव में जीत हमारी योजना का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य है जिस हेतु सभी कार्यकर्ता अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ें। अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन से हम हैं और हम से संगठन पर हमी से संगठन है ऐसा सोचना गलत  होगा आज संगठन से हटकर कई वरिष्ठ कार्यकर्ता पछता रहे हैं संगठन से ऊपर कोई नहीं है चाहे वह कितने भी महत्वपूर्ण पद पर  रह हो।
इससे पहले महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों का विवरण देते हुए बताया कि 6 अप्रैल से 13 अप्रैल शक्ति केंद्र संयोजक सभी  मंडल एवं बूथ कार्यकारिणीयों का सत्यापन करेंगे। साथ ही 25 मार्च को नव संवत्सर 2077 ( हिंदू नव वर्ष) के आगमन पर प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भगवा झंडा लहराएंगे। साथ ही कोराना वायरस से बचने के लिए तुलसी व गिलोय का रस पीने से बचाव किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सतेंद्र नेगी रतन सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ के अलावा अनिल गोयल, डॉ आदित्य कुमार, आदित्य चौहान, पुनीत मित्तल, खेम सिंह पाल, रविंद्र कटारिया,विजेंद्र थपलियाल, विशाल गुप्ता, धर्मपाल रावत, विजय भट्ट, पूनम  ममगाईं, विजय थापा, सुभाष यादव, बबलू बंसल,  अशोक राज पवार, आलोक कुमार, सतीश कश्यप, राजपाल पयाल, कमली भट्ट, सुशीला रावत, नीतू बाल्मीकि, राजीव उनियाल, गिरिराज उनियाल, अनुराग भाटिया, डॉ उदय पुंडीर, रूद्रेश शर्मा, तृप्ता जाटव, मुनिया पाल, संध्या थापा,  राजीव गुरुंग, आनंद प्रकाश नौटियाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *