पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश के पर्यटन, तीर्थाटन, धार्मिक मेले एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन, संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल से शिष्टाचार भेंट की।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय मंत्री को उत्तराखण्ड की चार-धाम यात्रा की जानकारी देते हुये कहा कि अभी तक लगभग 16 लाख 36 हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं। यह उत्तराखण्ड सरकार के लियेे गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन की अपार संभवानाएंे है। पर्यटन को और अधिक बढावा देने के लिये राज्य के पौराणिक महत्व के मंदिरों को पहचान दिलाने के लिये प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये उत्तराखण्ड में महाभारत सर्किट योजना के विस्तार के लिये विस्तृत चर्चा की गयी। उक्त मुलाकात पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने उत्तराखण्ड राज्य को पर्यटन विकास के लिये हर सम्भंव सहयोग का आश्वासन दिया।