देहरादून। आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों की जिलेवार पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्ति की गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ कांग्रेसजनों को पर्यवेक्षक का दायित्व सौंपा है। इसके तहत उत्तरकाशी जनपद में पूर्व मंत्री श्री मंत्री प्रसाद नैथानी एवं पूर्व विधायक राजकुमार, टिहरी जिले में पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी एवं प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चैहान, रूद्रप्रयाग जिले में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण एवं प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, चमोली जनपद में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं मुख्य कार्यक्रम समन्वयक श्री राजेन्द्र शाह, पौडी जिले में विधायक मनोज रावत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूर्यकान्त धस्माना, देहरादून जनपद में पूर्व मंत्री श्री तिलकराज बेहड एवं पूर्व दायित्वधारी श्री संजय पालीवाल, हरिद्वार जनपद में पूर्व मंत्री श्री दिनेश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री श्री विजय सारस्वत, अल्मोड़ा जनपद में पूर्व विधायक श्री हेमेश खर्कवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाण्डेय, जनपद बागेश्वर में पूर्व विधायक मदन ंिसह बिष्ट एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चम्पावत श्री खुशाल सिंह अधिकारी, जनपद चम्पावत में विधायक श्री हरीश धामी एवं प्रदेश सचिव श्री महेश काण्डपाल, जनपद पिथौरागढ़ में कांग्रेस विधानमण्डल दल के उपनेता श्री करण महरा एवं पूर्व विधायक श्री मनोज तिवारी, नैनीताल जिले में विधायक हाजी फुरकान अहमद एवं पूर्व विधायक श्री मयूख महर तथा श्री मिक्की कपूर, उधमंिसहनगर जनपद में पूर्व सांसद श्री महेन्द्र सिंह पाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी पर्यवेक्षकगणों से अपेक्षा की है कि वे अपने पर्यवेक्षण वाले जनपदों में वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु आपसी सहमति से प्रत्याशी चयन हेतु विचार विमर्श शुरू करेंगे।