जयकारो के बीच द्रोणनगरी में निकली शिव बारात

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। द्रोणनगरी में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा (शिव बारात) मंगलवार को बैंडबाजों व भोले बाबा के जयकारों के बीच निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया गया। यात्रा मार्ग को तोरणद्वारों से सजाया गया था।
श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की ओर से श्री श्री 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज के सानिध्य में मंगलवार को भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की नगर में शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 12 बजे शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से आरंभ होकर सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल पुल, कैंट बोर्ड कार्यालय, डाकरा बाजार व गढ़ी कैंट होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में 251 महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। शोभायात्रा में घोड़े, ऊंट, भगवान गणोश, शिव बारात, मीनाक्षी मंदिर, काशी के कोतवाल और खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा टपकेश्वर महादेव के चारों स्वरूपों के साथ देवी देवताओं की झांकियां चल रही थी। साथ ही ब्रrालीन महंत श्री 108 माय गिरी महाराज का स्वरूप भी शोभयात्रा में शामिल रहा। इसके साथ राजा बैंड, बालाजी बैंड, अशोक बैंड व ग्रेट इंडिया बैंड की धुन पर यात्रा आगे बढ रही थी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महादेव का गुणगान करते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों में फूलों से स्वागत किया गया। वहीं, टपकेश्वर मंदिर परिसर में दोपहर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा के शुभारंभ पर दिगम्बर हरिशंकर गिरी, मनोज गिरी, हरदेव गिरी व भूपेंद्र गिरी आदि साधु संतों ने आशीर्वाद दिया। महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि शोभायात्रा अपने सनातन धर्म के जागृति की भावना के आधार पर है। इसमें विश्व कल्याण की कामना है। दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने कहा कि शोभायात्रा का लक्ष्य हिन्दू धर्म की जागृति है। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, डा. आरके जैन, रविंद्र कटारिया, मनोहर लाल, अशोक वर्मा व दिगम्बर भरत गिरी ने भी आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सेवादल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, योगेश गुप्ता, अनित गुप्ता, अमिताभ कश्यप, अमित कश्यप, अनुज गुप्ता, आशीष गुप्ता, विनय वर्मा, राम माटा, मुकेश गुप्ता, जतिन, हितेश, गौरव, विनोद, राम कुमार सिंघल, रजनीश यादव, आशीष गुप्ता व मनमोहन जायसवाल आदि श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *