देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत रत्न पूर्व राश्ट्रपति डाॅ0 अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर कांग्रेस वक्ताआंे ने कहा कि विष्व में मिसाईल मैन के नाम से विख्यात भारत रत्न, पूर्व राश्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक महान नागरिक तथा विष्व के एक महान व्यक्तित्व वाले महान वैज्ञानिक एवं मानवतावादी थे। 30 वर्श की उम्र में उनकी योग्यता को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी ने उन्हें वायुयान एवं मिसाइल तकनीक का निदेशक नियुक्त कर उनकी योग्यता को सम्मान देने का कार्य किया था। वे उस समय सबसे कम उम्र के इस तरह के प्रतिश्ठित सार्वजनिक उपक्रम के देश के प्रथम नवयुवक थे, वे गीता एवं कुरान के लब्धप्रतिश्ठित विद्वान थे। विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यों के लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, भरत शर्मा, दीप बोहरा, नवीन पयाल, देवेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र लिंगवाल, जिलाध्यक्ष संजय किषोर, नागेश रतूड़ी, षोभाराम, महानगर प्रवक्त डाॅ0 प्रतिमा सिंह, लाखीराम बिजलवाण, मोहन काला, अनुराधा तिवारी, कुंवर सिंह यादव, प्रदीप कवि, कुल्दीप चैधरी, विजय सिंह गुसांई , अनुज दत्त शर्मा आदि प्रमुख थे।