देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज प्रदेश में कुल 75 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 258 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1086 अभियोगों 4435 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 13151 वाहनों के चालान, 3499 वाहन सीज एवं 60.51 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया। यह जानकारी उत्तराखंड पुलिस की मीडिया सेल द्वारा दी गयी है।