उत्तराखंड: जानिये, किसने मारी थराली विस उपचुनाव में बाजी

देहरादून/चमोली। प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा व विपक्ष कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने थराली विस उपचुनाव का परिणाम सामने आ गया है। उप चुनाव में भाजपा सीट और साख बचाने में कामयाब रही। चुनाव में भजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने जीत दर्ज की।
प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा व विपक्ष कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने थराली विस उपचुनाव का परिणाम बीरवार को सामने आ गया। थराली विधानसभा उप चुनाव में भाजपा सीट और साख बचाने में कामयाब रही। चुनाव में भजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने जीत दर्ज की। भाजपा ने यहां दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्‍नी मुन्‍नी देवी को चुनाव मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस से पूर्व विधायक जीतराम चुनाव मैदान में उतरे। 28 मई को इस सीट के लिए हुए चुनाव में 53 फीसद से ज्‍यादा मतदाताओं ने भागीदारी की।
गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में सुबह से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाए रखी। नौवें राउंड की मतगणना होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जीत राम के वोटों में बढ़त होने लगी, लेकिन इससे कांग्रेस को कोई खास फायदा नहीं हुआ। इस सीट पर कांग्रेस की खुशी ज्यादा देर तक नहीं बनी और 12वें राउंड के बाद एक बार फिर भाजपा आगे हो गई। इसके बाद भाजपा ने बढ़त जारी रखी और जीत हासिल कर ली। मुन्नी देवी के जीत दर्ज करते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *