श्रीनगर एवं बाजपुर नगर पालिका निकाय चुनाव
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में श्रीनगर नगर पालिका एवं बाजपुर नगर पालिका के होने वाले निकाय चुनावों के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों की पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्ति की गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 आर0पी0 रतूड़ी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा श्रीनगर नगर पालिका हेतु पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण एवं बाजपुर नगर पालिका हेतु पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकगण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपनी आख्या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी को देंगे। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दोनों पर्यवेक्षकगणों से अपेक्षा की गई है कि वे शीघ्र ही अपने प्रभार वाली नगर पालिका क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजनों से सम्पर्क कर अपनी आख्या प्रदेश कार्यालय को सौंपेंगे।