देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस आई0टी0 विभाग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री दिव्या स्पंदना की संस्तुति पर आई0टी0 विभाग का विस्तार करते हुए सौरभ बेहड़ को आई0टी0 विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कौशल शर्मा को विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर में वार्ड नं0 28 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस की शीर्ष नेता श्रीमती सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। सौरभ बेहड़ के आई0टी0 विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, संजय किशोर, भरत शर्मा, गरिमा दसौनी, विशाल मौर्य, अशोक कोहली आदि ने बधाई दी है।