देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में स्व. गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें आधुनिक भारत का जनक बताया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी काम्प्लेक्स एवं राजीव भवन प्रांगण में स्थापित स्व. राजीव गांधी की मूर्ति पर मल्यार्पण किया। गोष्ठी में प्रीतम सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी भारत में सूचनाक्रान्ति के जनक थे। उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए देश की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। स्व. गांधी ने संविधान में संसोधन कर पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाया तथा युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की मुख्य धारा से जोड़ा। भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देश बनाने का श्रेय उन्हें जाता है। स्व. राजीव गांधी ने आईटी के जिस पौधे को रोपकर भारत को आईटी गुरू बनाने का सपना देखा था आज वह बट वृक्ष के रूप में हमारे सामने है। गोष्ठी को पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, सूर्यकान्त धस्माना, मातवर सिंह कण्डारी, पूर्व विधायक राजकुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, डा. संजय पालीवाल, राजेन्द्र शाह, कोषाध्यक्ष डा. सुनील गुलाटी, महानगर अध्यक्ष पृवीराज चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पृवीराज चौहान, अजय सिंह, विजय सारस्वत, गोदावरी थापली, प्रमोद कुमार सिह, योगेन्द्र खण्डूरी, सरोजनी कैन्तूरा, प्रवक्ता डा. आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, गिरीश पुनेठा, राजीव जैन, नवीन पयाल, राजेष आजाद अली, संजय भट्ट, अशोक वर्मा, सहगल, दीवान सिंह तोमर, भरत शर्मा, आनन्द बहुगुणा, दीप बोहरा, धर्म सिंह पंवार, प्रणीता बडोनी, शांति रावत, नवीन पयाल, संजय किशोर, कै0 बलवीर सिंह रावत, अमरजीत सिंह, देवेन्द्र बुटोला, ताहिर अली, महन्त विनय सारस्वत, जिला पंचायत सदस्य मेघ सिंह, आशा टम्टा, प्रदीप जोशी, महेश जोशी, सुनील जायसवाल, सुनित राठौर, टीटू त्यागी, अशोक कोहली, कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, प्रभा देवी, पंकज मेसोन, विषाल मौर्य, डॉ. विजेन्द्र पाल, नवीन रमोला, मनीष नागपाल, मंजू त्रिपाठी, सुनीता प्रकाश, मोहन काला आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।