स्व. राजीव गांधी थे डिजिटल इंडिया के आर्किटेक्ट : प्रीतम सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 75वीं जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुखुवाला-2 देहरादून में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 राजीव गांधी, जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई. आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे. उन्हें डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक और दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। उन्होंने कहा की पहले देश में वोट देने की उम्रसीमा 21 वर्ष थी, मगर युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की नजर में यह उम्रसीमा गलत थी। उन्होंने इसे 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की। उन्होंने कहा भारतीय रेलवे में टिकट जारी होने की कंप्यूटरीकृत व्यवस्था भी इन्हीं पहलों की देन रही। उन्होंने कहा राजीव गांधी ने देश में पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त किया। राजीव गांधी का मानना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था सबल नहीं होगी, तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नहीं पहुंच सकता। राजीव गांधी जी ने ही जवाहर नवोदय विद्यालयों की नींव डाली थी।
निबंध प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने भारत रत्न पूर्व प्रघानमंत्री स्व० राजीव गांधी द्वारा किये गए कार्य व् उनके द्वारा देश के लिए किये गए योगदान पर उनके जीवन का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से  कक्षा आठ तक के बच्चों नें प्रतिभाग किया जिसमें कक्षा आठवी से साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कक्षा छठी से निक्की ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा आठवी से दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही प्राइमरी से कक्षा पांच से पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कक्षा चार से मास्टर अरमान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा पांच से मास्टर ओमप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शालिनी नाहिद, सदस्य विद्यालय सुशील विरमानी, शालिनी उपाध्याय सह अध्यापक, प्रभा सेमवाल, संगीता जोशी, निधि, सुनीता, उषा नेगी, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन के अलावा राजेश शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, बिमला मन्हास, पुष्पा पंवार, चंद्रकला नेगी, अनुराधा तिवारी, सुशीला शर्मा, बिमलेश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *