देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना वायरस कोविड-19 के दृष्टिगत सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रिकुंग काग्यू इंस्टीट्यूट के जनरल सेक्रेटरी खेनपो कोंचोक रंगदोल ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 5 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।
इसी तरह भारतीय नेवी के रिटायर कमांडर बी.के.जयसवाल एवं श्रीमती कृष्णा जयसवाल ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत 50 हजार रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।
इसी तरह भारतीय नेवी के रिटायर कमांडर बी.के.जयसवाल एवं श्रीमती कृष्णा जयसवाल ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत 50 हजार रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।
इसके अलावा एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरर्स, रानीपुर, हरिद्वार के अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 7,51,000 का चेक भेंट किया। इसके साथ ही, संजीवनी यू.ए. सिविल सर्विसेज उत्तराखण्ड की अध्यक्षा श्रीमती निपुनिका सिंह ने भी मा0 मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रूपये का चेक भेंट किया।