थराली विस. उपचुनाव: इन कांग्रेसियों को सौंपी गई समन्वयक की जिम्मेदारी

देहरादून। जनपद चमोली की थराली विधानसभा के आगामी उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी द्वारा जनपद चमोली की थराली विधानसभा के आगामी उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने की दृष्टि से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता के मध्य समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिनमें राजेन्द्र भण्डारी पूर्व मंत्री, डाॅ0 अनुसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, मनोज रावत विधायक, ललित फस्र्वाण पूर्व विधायक, हरीश ऐठानी जिला पंचायत अध्यक्ष,  देवेन्द्र सिंह परिहार जिला पंचायत उपाध्यक्ष, मुकेश नेगी अध्यक्ष नगर पंचायत गोचर, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट प्रदेश महामंत्री,  हरिकृष्ण भट्ट प्रदेश प्रवक्ता समन्वयक होंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी द्वारा सभी समन्वयकगणों से अपेक्षा की गई है कि वे विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व जनता से समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी प्रत्याशी की विजय को सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *