कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने पार्टी ध्वजारोहण किया तथा कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनो द्वारा वन्दे मातरम् व राश्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर गोश्ठी का भी आयेाजन किया गया जिसमें नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किषोर उपायाय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। गोश्ठी का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसजनों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विष्व की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है। आजादी के आन्दोलन में भारतीय राश्ट्रीय कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में सबसे अग्रणी भूमिका निभाई थी। भारत के स्वर्णिम इतिहास के पन्नों में 28 दिसम्बर, 1885 का दिन भारत की महान जनता के दिलो-दिमाग पर अमिट स्मृति और आत्मविष्वास को जगाने वाला यादगार दिन है। भारतीय राश्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कर रहे ए.ओ. डब्लू ह्रयूम, एनी बेसेन्ट, बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृश्ण गोखले, राना डे आदि उपस्थित भारत के अन्य नेताओं ने भी यह कल्पना नहीं की थी कि जिस संस्था का भारत की जनता के उत्पीड़न के विरोध तथा मानवीय अधिकारों और राज सत्ता में सुनवाई के हक की लड़ाई के लिए गठित किया जाने वाला यह संगठन एक दिन भारत की जनता को एकसूत्र में बांध कर उनमें आत्मविष्वास, राश्ट्रीयता बोध, सांस्कृतिक चेतना और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्श का जज्बा पैदा कर देष के नव निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभायेगा।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदान का रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेंषा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने कांग्रेस के इसी स्वर्णिम इतिहास और नीतियेां को आगे बढ़ाने का काम किया है। भारतीय राश्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। आज कांग्रेसजन एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, मुझे पूरा विष्वास है कि आपने विचार किया होगा कि जब हमारे विपक्ष के लोग ’’कांग्र्रेस मुक्त भारत‘‘ का आह्नवान करते हैं तो निष्चित रूप से आपके हृदय में यह बात एक तीर की तरह चुभती होगी, ऐसा मेरा मानना है, उनकी इस हिटलरी मानसिकता को भी आप भलीभांति समझते होंगे, क्योंकि हिटलर ने भी जर्मनी में ठीक इसी तरह से यहूदियों से मुक्त करने का आह्नवान किया था, यहां तक कि उन्हें गैस चेम्बरों में डालकर मौत के घाट उतार दिया था। एक विचारधारा की हत्या करने का आह्नवान ठीक उसी मानसिकता का परिचायक है। आप कांग्रेस विचारधारा के पोशक एवं संवाहक हैं, तो क्या आपके और हमारे लिए इस देश में रहने का हमारा मौलिक अधिकार वे समाप्त करना चाहते हैं, इस पर आप कांग्रेस के रक्षक होने के नाते इस मानसिकता के खिलाफ समय की आवष्यकता को देखते हुए हमें तन-मन-धन से खड़ा होना है।
सहप्रभारी राजेश धर्माणी ने कंाग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 134 साला इस सफर में देश के प्रतिभावान, विद्धान और हित चिन्तको ने राश्ट्र के जनमानस को गहराई तक प्रभावित किया। इन महान नायकों की रहनुमाई में देश ने न केवल आजादी की लड़ाई लड़ी अपितु देश को आत्म निर्भर बनाने, दबे कुचले लोगों में आत्म विष्वास जगाने, अछूत समझे जाने वाले करोड़ों लोगों को राश्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ने जैसे कार्यों के अंजाम देने में सफलता पाई। भारत के कोटि-कोटि लोग देष की आजादी के बाद अपने जीवन में खुषहाली के सपने संजोये कांग्रेस पार्टी की ओर आषाभरी निगाहों से देख रहे थे। कांग्रेस के महानायकों ने विपरीत और जटिल हालात के बीच उन सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया और उनके अथक परिश्रम से भारत आज अनेकों मुसीबतों, झंझावतों, कठिनाइयों और विरोधाभाशों की बाधाओं को पार करता हुआ विष्व की एक बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर है।
नेताप्रति पक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि कंाग्रेस अतुलनीय पार्टी है जो सभी वर्गों को एकता के सूत्र में बांधने का काम करने के साथ-साथ नीतिगत विकास के लिए आधुनिक राश्ट्र का दृश्टिकोण देने के लिए जानी जाती है। स्व0 इन्दिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने हर क्षेत्र में तार्किक नीतियों का निर्धारण करने की पहल की और सफलतायें हांसिल की। उसी का परिणाम है कि जब राजीव गांधी जी ने देष को 21वीं षताब्दी में ले जाने की बात कही तो उन्हें पता था कि यह कार्य कांग्रेस द्वारा जनता में पैदा किये गये आत्म विष्वास और मेहनत के जज्बे के बल हम करने में सफल होंगे। उन्होंने नौजवानों को संचार एवं कम्प्यूटर का्रन्ति के जरिये एक नये युग में लेजाने को प्रेरित किया। वे यही नंहीं रूके उन्होंने कांग्रेस के उस वादे को जिसके तहत ग्राम स्वराज के जरिये लोगों को ग्राम विकास और आत्म निर्णय का अधिकार सौंपा जाना था, उस पर काम करते हुए उन्होंने पंचायती राज एक्ट के जरिये ग्रामसभाओं को उनके अधिकार सौंपे जाने के महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री किषोर उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी  के रूप में कांग्रेस पार्टी को ऐसी विरासत मिली है जो दुनिया की और किसी पार्टी को नही मिली होगी। बडे बडे नेताओं ने जिनमें अपने समय के कई महापुरूष भी थे, इस पौधे को बढ़ाया और अब कांग्रेस परिपक्वता प्राप्त कर चुकी है। यह कई परीक्षाओं कठिनाईयों से गुजरी है और भारत के लोगो ने अच्छी तरह परख कर देख लिया है कि वे इसमें पूर्ण विष्वास रख सकते है। कांग्रेस का लक्ष्य एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो विषमताओं और शोषण से मुक्त हो और जिनमें सभी नागरिक खुषहाली दोस्ती और शांति के साथ समान रूप में रहे। श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अपने इस ऐतिहासिक लक्ष्य को भी पूरा करके रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंत्रीप्रसाद नैथानी, मातवर सिंह कण्डारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, षंकर चन्द रमोला, षूरवीर सिह सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, कुंवर सिंह नेगी, डाॅ0 संजय पालीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, महामंत्री विजय सारस्वत, मथुरादत्त जोषी, नवीन जोषी,  प्रभुलाल बहुगुणा, जिलाध्यक्ष संजय किषोर, गौरव चैधरी, अजय सिंह, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, हरिकृश्ण भट्ट, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला, नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, प्रदीप भट्ट, सचिव राजेष पाण्डे, दीप बोहरा, महन्त विनय सारस्वत, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, प्रदीप जोषी, ताहिर अली, कै0 बलवीर सिंह रावत, नागेश रतूड़ी, महेश जोषी, देवेन्द्र बुटोला, प्रणीता बड़ोनी, राकेश नेगी, जटाषंकर श्रीवास्तव, कमलेश रमन, जगदीष धीमान, अर्जुन सोनकर, मोहित शर्मा, पुश्पा पंवार, मंजुला तोमर, चन्द्रकला नेगी, उर्मिला थापा, अमरजीत सिंह, कुंवर सिंह यादव, सावित्री थापा, हरविन्दर सिंह रतन, सुनित राठौर, महेन्द्र सिंह राणा, अष्वनी बहुगुणा, अनुराधा तिवारी, सुलेमान अली, दिवान सिंह तोमर,  नवीन रमोला, अनुज शर्मा, सुधीर सुनेरा, मोहन काला, किषन लाल षर्मा,  धर्म सिंह पंवार, पुश्पा देवी, सत्येन्द्र पंवार,, बाला शर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *