कांग्रेसियों ने किया बाबा साहेब का स्मरण

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर की 128वीं जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की गई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घण्टाधर स्थित बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया तद्परान्त प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब के चित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बोलते हुए श्री सिंह जी ने कहा कि बाबा सहाब का देश की आजादी की लड़ाई तथा भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारत के संविधान के निर्माण समिति के अध्यक्ष के रूप में भी बाबा साहब की अहम भूमिका रही है आज जितने भी संविधान प्रदत्त अधिकारों की बात हम करते है व सब बाबा साहब की देन है। बाबा साहब ने भारत के लिए एक सम्पूर्ण अधिकारों से सम्पन्न एवं सभी वर्गों सम्प्रदायों केे हित में संविधान में अधिकार दिये है।
उन्होंने कहा कि दलित वर्ग के उत्थान के लिए बाबा साहब अम्बेड़कर जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे तथा दलित वर्ग के अधिकारों के लिए लडा़ई लड़ते रहे वह वास्तव में भारतीय दलित समाज के मसीहा थे और कांग्रेस ने सदैव अम्बेडकर जी के सिद्वातों पर चलकर दलित समाज के हित में अनेक कार्य किये है। कार्यक्रम में मातवर सिंह कण्डारी, दर्शन लाल, प्रभुलाल बहुगुणा, लाल चन्द शर्मा, सुन्दर लाल मुयाल, दलीप चन्द, आर0 सी0 देसाई, दीपक पंवार, अर्जुन सोनकर, इलियास अंसारी, मोहन कुमार काला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *